फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एयरपोर्ट की तर्ज पर बन रहा बस अड्डा, निर्माण में आई तेजी

विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
बलिया। शहर में एयरपोर्ट की तर्ज पर बन रहे चार मंजिला अत्याधुनिक रोडवेज बस अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी आई है। करीब दो साल से कानूनी अड़चन के कारण काम धीमा था। शासन से परियोजना के लिए 48 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। जजेज कालोनी के रास्ते को लेकर बनी बाधा करीब एक माह पहले दूर होने के बाद कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने काम तेज कर दिया है। एआरएम कार्यालय की तरफ ग्राउंड फ्लोर की खोदाई के साथ प्रथम तल पर लोहे के पिलर खड़े किए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नए बस अड्डे के ग्राउंड फ्लोर पर 12 बसों के प्लेटफार्म, टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र होंगे। प्रथम तल पर वेटिंग हॉल, फूड कोर्ट, रिटायरिंग रूम, रैंप, लिफ्ट और पिंक टॉयलेट की सुविधा होगी। सीसीटीवी, फायर फाइटिंग सिस्टम और सोलर लाइट भी लगाई जाएगी। सबसे ऊपरी तल पर एआरएम कार्यालय संचालित होगा।

एआरएम महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अब निर्माण में कोई बाधा नहीं है। जजेज कालोनी के लिए नया मार्ग भी तैयार कर दिया गया है। निर्माण के दौरान बसें सड़क पर खड़ी होने से यात्रियों को बारिश में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें