फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मनबढ़ों ने सरे राह युवक की पिटाई कर घोंपा चाकू, तीन को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर में आइसक्रीम बेचने वाले युवक को नाबालिग मनबढ़ों ने चाकू घोंपकर घायल कर दिया। मामले में घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तीनों को अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन


मैरिटार निवासी प्रभावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बेटा राजेंद्र राजभर अपने काम से शिवरामपुर एक व्यक्ति के घर जा रहा था। तभी रास्ते में भोला बाबा के मंदिर के पास राजपुर निवासी तीन मनबढ़ मेरे पुत्र राजेंद्र को रोककर अनायास गालियां देने लगे। जिसका विरोध करने पर लात घूसों से मारने लगे। इसी दौरान एक नाबालिग ने मेरे पुत्र को चाकू से मार दिया। बेटा वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने इलाज के लिए भर्ती कर लिया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में घायल की मां की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें