फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाया कूड़ा, राख हो गए मड़हे

Sat, 19 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा गांव में शुक्रवार की सुबह कूड़ा जलाने के दौरान निकली चिंगारी से एक के बाद एक छह मड़हे राख हो गए। आसपास के लोगों ने घंटों मशक्कत के
विज्ञापन

बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी है।  

दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा गांव में शुक्रवार को कूड़ा जलाते समय निकली चिंगारी पास स्थित दहाऊ राम की मड़हे पर जा गिरी। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दहाऊ राम के साथ ही नारायण पासवान और रामाशीष के छह मड़हे और उसमें रखे हजारों का सामान राख हो गया।

आसपास के लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद तीनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। ग्रामीणों की माने तो सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची। यदि फायर बिग्रेड पहुंच गई होती तो रिहायशी मड़हे नहीं जले होते।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें