फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच से उड़ी लोकगीतों की फुहार

Sat, 19 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
भरौली गोलंबर स्थित मैदान पर शुरू हुए गड़हा महोत्सव के दौरान करबा नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। वहीं भोजपुरी फिल्म अभिनेता कुणाल सिंह का स्वागत करते आयोजक और गीत प्रस्तुत करतीं पि्रयंका पायल।
विज्ञापन
अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान के अंतर्गत गड़हा विकास मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को भरौली गोलंबर स्थित मैदान पर दो दिवसीय गड़हा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भोजपुरी फिल्म अभिनेता कुणाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पारंपरिक और लोकगीतों गीतों को सुन एवं नृत्यों को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान नामचीन कलाकारों एवं गणमान्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


गड़हा विकास मंच के तत्वावधान में दो दिवसीय गड़हा महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को पारंपरिक गीत कलाकारों ने प्रस्तुत किया। सबसे पहले गायिका प्रियंका पायल ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद बालेश्वर यादव ने लोरकी सुनाया। गजल गायब बलवंत सिंह ने ऐसी लागी लगन, राधा हो गई मगन...गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं हरेंद्र ने बेटियों को बचाने के लिए गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

जबकि करबा डांस (गोडऊ नाच) के माध्यम से गोंड बिरादरी के कलाकारों ने मंच में चार चांद लगा दिया। इसी तरह अन्य परंपरागत गीतों और नृत्यों कों मंच से प्रस्तुत किया गया। जिसे देश और सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। लोकगीत गायिका सुनीता पाठक सहित अन्य लोकगीत कलाकरों ने अपने गीत का जलवा बिखेरा। इस दौरान मंच पर लोकगीत कलाकारों के साथ ही साहित्यकारों और गणमान्य व्यक्तियों को गड़वा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय और गायक गोपाल राय ने स्मृति चिंह से सम्मनित किया।
विज्ञापन


मंच का संचालन हरेराम राय ने किया। इस मौके पर साहित्याकार डा. दीपक राय, मुरारी राय, भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह, बिजेंद्र राय, रमेश यादव, बिहार के बक्सर जिले के चौसा ब्लाक की प्रमुख सुनीता राय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें