फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसे में सराफा व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा । गोरखपुर मार्ग स्थित घोसी मोड़ के समीप बृहस्पतिवार की रात ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार स्थानीय कस्बा निवासी स्वर्ण व्यवसायी सागर सोनी (38) की मौत गई, जबकि कार चालक कृष्णा (36) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कस्बा के हाॅस्पिटल रोड निवासी सागर सोनी की बड़ी बहन रूबी गर्मी की छुट्टी में मायके आई थी। छुट्टी खत्म होने के बाद उसे छोड़ने कार से खलीलाबाद के संत कबीर नगर गए थे। रात में लौटते समय घोसी मोड़ के समीप एक ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार सागर सोनी की मौके पर मौत हो गई, कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी। मामले में सराफा व्यवसायी के भाई दीप सोनी ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि यह घटना पड़ोसी जनपद मऊ में हुई है।
विज्ञापन

मौत की खबर लगते ही पत्नी प्रीति सोनी अपने आठ वर्ष के बेटे व तीन वर्ष की बेटी को गोद में लेकर धाड़े मारकर बिलखती रहीं। दो भाई, दो बहन में सराफा व्यवसायी सबसे छोटे थे। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें