फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में चला बुलडोजर गिराए गए अवैध कब्जे

Mon, 05 Feb 2018 10:47 PM IST
ballia
विज्ञापन
नगर के स्टेशन-मालगोदाम रोड पर अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर को सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में ईओ नगरपालिका डीके विश्वकर्मा ने सोमवार को चित्तू पांडेय चौराहा से मालगोदाम चौराहा तक अतिक्रमण हटवाया।नगर के चित्तू पांडेय से अतिक्रमण हटवाते हुए नपा का बुलडोजर सड़क के दोनों पटरियों पर अवैध रुप से काबिज दुकानों का छज्जा गिराता रहा। स्टेशन रोड के सामने एक दुकानदार द्वारा अवैध रूप से सड़क के किनारे हैंडपंप लगाया गया था। जिसे बुलडोजर उखाड़ते हुए आगे बढ़ गया।
विज्ञापन


इस दौरान सिटी कार्ट के पास पहुंचे अधिकारियों ने आसपास के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। उसे भी नोटिस भेजकर हटाने का निर्देश नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने दिया। वहीं, स्टेशन-मालगोदाम रोड पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण भी बुलडोजर ने ढहा दिया। प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर को तोड़ते हुए उसके एंगल को ट्रैक्टर पर लादकर नगरपालिका परिषद कार्यालय भेजा गया। अतिक्रमण हटवाने के समय शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय, यातायात निरीक्षक सुरेशचंद्र द्विवेदी के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें