बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के राघोपुर स्थित चंद्रदीप सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने खुले मंच से गंगाजल को लेकर बेतुका बयान दिया। उन्होंने कोरोना से बचाव करने के लिए लोगों को ताड़ी पीने की सलाह दे डाली।
कहा कि ताड़ी पीने से कोरोना नहीं होगा। उन्होंने गंगा जल का भी अपमान किया। कहा कि गंगा जल से भी पवित्र ताड़ी है। ताड़ी में रोग प्रतिरोधक क्षमता है और उसे पीने से कोरोना नहीं होगा। राजभर लोग खूब ताड़ी पीते हैं इसलिए उन्हें कोरोना नहीं होता। राजभर समाज के लोग अपने बच्चों की ताड़ी पिलाकर ही परवरिश करते हैं।