फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बलिया में परिवहन राज्य मंत्री पर जमकर बरसे बसपा विधायक, बोले- मैंने आरोप लगाया तो छिपने की नहीं मिलेगी जगह

Thu, 07 Aug 2025 01:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया में कटहल नाला पुल खोलने से सियासी माहौल गरमाया हुआ है। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों पर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने जवाब दिया है। 
विज्ञापन
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया शहर में लगभग चार करोड़ की लागत से बने कटहल नाला पुल को खोलने को लेकर जिले का राजनीतिक माहौल गर्म है। एक दिन पहले सुबे के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह की ओर से मीडिया के सामने आरोप लगाए जाने के बाद बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह ने उनके आरोपों का जवाब दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने परिवहन राज्य मंत्री के आरोप को सिरे से खारिज किया। साथ ही कहा परिवहन मंत्री लगातार रसड़ा के विकास में बाधक बनने का काम कर रहे हैं। उमाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि रसड़ा के विकास के लिए लाई जाने वाली परियोजनाओं में परिवहन राज्य मंत्री बाधा डालते हैं। 

इसे भी पढ़ें; हादसे ने छीनी सिपाही की जिंदगी: वाराणसी में वैगनआर और क्रेटा कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, सात लोग घायल   
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी मंत्री जतिन प्रसाद से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर परियोजनाओं को रोकने की कोशिश की जाती है। रसड़ा देश से बाहर नहीं है वह भी बलिया में है उसका भी विकास होना चाहिए। बसपा विधायक ने यहां तक कहा कि परिवहन राज्य मंत्री अपने कार्यों की जांच कराएं सारे कारनामों की पोल खुल कर सामने आ जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें