Ballia News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नाराज ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मेरे शहर में रहते नहीं बुलाया और नया पुल कैसे खोल दिया गया।
एनएच-31 के कटहल नाला पर बने नए पुल को मंगलवार की देर रात बिना सूचना के आवागमन के लिए चालू करने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नाराज हो गए। वह मौके पर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से कहा कि मेरे शहर में रहते हुए पुल खोलने से पहले सूचना क्यों नहीं दी। इसका उद्घाटन क्यों नहीं कराया गया।
विज्ञापन
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मंत्री सड़क पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन को जमकर फटकार लगाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में परिवहन मंत्री एक्सईएन से कहते दिख रहे है कि बिना क्षेत्रीय विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष को बताए पीडब्ल्यूडी ने पुल को शुरू कैसे करा दिया। जबकि मैं शहर में ही मौजूद था।
अगर इतनी ही जल्दी थी तो मेरे से इसका उद्घाटन क्यों नहीं कराया गया। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पर सरकार विरोधी काम का आरोप लगाया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस बाबत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह घोर लापरवाही है। पुल का उद्घाटन कराया जाना चाहिए था।