कैलिफोर्निया से आए शिक्षक लेंगे कुलेठी स्कूल में क्लास
- फोटो : अमर उजाला
बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने शनिवार को 13 विद्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें छह से अधिक शिक्षक-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अनुपस्थित इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए अन्य कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
बीएसए ने नगरा ब्लाक के प्रावि नेवादा व रामापटटी का निरीक्षण किया, लेकिन रामापटटी पर शैलेंद्र सिंह गायब मिले। उप्रावि भीमपुरा नंबर-1, प्रावि भीमपुरा नम्बर-1, कन्या प्रावि भीमपुरा नंबर-1 का भी निरीक्षण किया। यहां रंगाई-पुताई न होने व शैक्षिक स्तर निम्न कोटि का पाये जाने पर बीएसए ने सुधार का निर्देश दिया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भीमपुरा पर पार्ट टाइम टीचर नीतू देवी, राजेश कुमार गौतम, सहायक लेखाधिकारी चंद्र प्रताप के अलावा रसोईया शांति देवी, दमयंती देवी, रम्भा तथा परिचारक कुडमल अनुपस्थित मिले। बीएसए ने इनका एक दिन का मानदेय काटते हुए वार्डेन के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है।
प्रावि गौरा राजभर बस्ती में एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला। सीयर ब्लाक के प्रावि डफलपुरा व उप्रावि डफलपुरा की व्यवस्था भी ठीक मिली, लेकिन प्रावि चरौंवा नम्बर-1 पर सहायक अध्यापक सुशील कुमार व आनंद कुमार गुप्त गायब थे।
बीएसए ने इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए बीईओ के माध्यम से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। यहां एमडीएम नहीं बनने पर प्रधानाध्यापक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रावि चरौंवा नम्बर-02 की व्यवस्था ठीक मिली, लेकिन उप्रावि चरौवां पर परशुराम यादव हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। बीएसए ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा है।