फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने छह शिक्षकों को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार विकास भवन में कोविड-19 के अंतर्गत स्थापित एक्टिव सर्विलांस सेल में ड्यूटी से अनुपस्थित छह शिक्षकों को बीएसए शिवनारायण सिंह ने नोटिस जारी किया है। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए अनुपस्थिति के बाबत स्पष्टीकरण लौटती डाक से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कहा कि 16 मई तक उपस्थित न होने पर यह मान लिया जाएगा कि आप सभी जानबूझकर आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्रावि बुद्धिपुर के सहायक अध्यापक राजीव कुमार यादव, प्रावि जनाड़ी के पंकज लाल, प्रावि चंद्रपुरा के अमित कुमार, प्रावि ओझवलिया के अभिषेक गुप्ता, प्रावि उधोदवनी के शनि सिंह और प्रावि रोहुआ मिल्की के भानुप्रताप सिंह की ड्यूटी विकास भवन में कोविड-19 के अंतर्गत स्थापित एक्टिव सर्विलांस सेल में लगी थी लेकिन यह अनुपस्थित पाए जा रहे हैं, जो आदेशों की अवहेलना है। बीएसए ने बताया कि सहायक अध्यापक अभिषेक गुप्ता द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से दुर्घटनावश अंगुली चोटिल होने की सूचना दी गई है, जो पूर्व की अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण एवं तीन दिन बाद पुन: उपस्थित होकर अपना योगदान देंगे। बीएसए ने बताया कि उक्त ड्यूटी में आपदा अधिनियम प्रभावी है। ऐसे में उक्त उपस्थिति के आधार पर ही संबंधित शिक्षा अधिकारी की ओर से वेतन का आहरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें