फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राखी के दिन महिला के भाई को चाकू मारने में देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र के शिवरामपुर में राखी के दिन पति-पत्नी के विवाद में पंचायत हो रही थी। इस बीच महिला के भाई पर उसके देवर ने चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी देवर आशीष गोड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पति को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी शेषनाथ गोंड का विवाह सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव की प्रीति देवी से हुई है। बीते कुछ समय से पति पत्नी के बीच कुछ आपसी विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार को रक्षाबंधन के दिन प्रीति का भाई विकास अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ शिवरामपुर आया था। बहन से राखी बंधवाने के बाद पति पत्नी के विवाद को लेकर पंचायत होने लगी। इसी दौरान कहासुनी में तल्खी बढ़ने पर विकास ने अपनी बहन का पक्ष लिया। घर में हो रही बेइज्जती से आक्रोशित शेषनाथ ने अचानक चाकू उठाकर अपने साले पर वार कर दिया जो उसके पेट में धंस गया और खून निकलने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा था। कोतवाल संजय सिंह ने आरोपी शेषनाथ तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। शीष गोड़ निवासी ग्राम शिवरामपुर को पुराने शिवमंदिर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें