फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाने गए जीजा और साले की डूबने से मौत-

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शादी में शामिल होने ससुराल आए युवक और उसके साले की रविवार को गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गंगाघाट की है, जहां रविवार को स्नान करने गये जीजा व साला की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और इलाकाई लोगों की मदद से दोनों का शव बरामद किया। जिसे कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के कुल्टी कस्बा निवासी 25 वर्षीय रितेश यादव बीएसएफ में तैनात था। उनकी तैनाती इन दिनों राजस्थान के जैसलमेर में थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में ससुराल है। करीब 10 दिन पहले ही वह अपनी पत्नी अन्नू देवी व डेढ़ साल के पुत्र के साथ अपने ससुराल शादी में शामिल होने के लिये आया हुआ था। रविवार को सुबह करीब नौ बजे अपने साले 18 वर्षीय हरिओम यादव के साथ श्रीरामपुर घाट पर स्नान करने के लिए गया। जहां स्नान करते समय अचानक दोनों गहरे पानी चले गये और दोनों डूबने लगे। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। इसके बाद लोगों ने दोनों के डूबने की खबर ससुरालीजनों और इलाकाई पुलिस को दी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। उधर, गंगा घाट पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तब तक शहर कोतवाली के बिचला घाट चौकी प्रभारी रमाशंकर भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मल्लाहों व युवक के सहयोग से गंगा नदी में दोनों की तलाश जारी की, जिसमें पहले साला हरिओम का शव बरामद हुआ। इसके बाद साले के शव बरामद होने के कुछ देर बार जीजा रितेश का भी शव बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि हरिओम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शादी की जगह घर में मातम का माहौल हो गया। हरिओम के बड़े भाई की शादी एक सप्ताह पहले थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें