फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेज भी देशभक्तों को आतंकी बोलते थे: रामगोविन्द चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आजादी की लड़ाई लड़ने वालों को अंग्रेज भी आतंकी बोलते थे। उनके वंशज या उनका साथ देने वालों के वंशज आजादी बोलने वालों को देशद्रोही बोल रहे हैं तो बुरा मत मानिए। इनकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। इसलिए बड़बड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन का इतिहास संघर्ष का है। देश आजाद हुआ तो सब लोग सत्ता की ओर दौड़ रहे थे तब समाजवादियों ने संघर्ष का रास्ता चुना। आपात काल में जब बहुत से लोग और कथित महान संगठन इंदिरा गांधी को समर्थन की चिठ्ठी लिख रहा था तो समाजवादी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए जेल काट रहे थे। आज भी समाजवादी अखिलेश यादव के नेतृत्व में आर्थिक और सामाजिक गैरबराबरी के विरोध में समता के लिए, इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आजादी इस देश के सभी लोगों का जन्मसिद्ध अधिकार है। इसे छीनने की कोशिश करने वालों को उसी तरह से जाना होगा, जैसे हिटलर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें