फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिन में तेज धूप, शाम को 25-30 किमी की चली धूल भरी आंधी

विज्ञापन
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा के समीप धूप और लू से बचाव के लिए चेहरा ढक्कर अपने गंतव्य को जाती यु - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
बलिया। जिले में बुधवार को दिन भर तीखी धूप और उमस से लोग परेशान रहे लेकिन शाम को मौसम में बदलाव होने से साथ ही धूल भरी आंधी चलने से लोगों को राहत मिली। इधर तीन दिनों से धूप के बाद शाम को आंधी चल रही है।
विज्ञापन

बुधवार की दिन में तेज गर्मी के बाद, शाम को 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। धूल के साथ बही हवा करीब 20 मिनट बाद शांत हो गई। उसके बाद मौसम गुमसुम हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने रात में मौसम खराब होने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।सुबह तीखी धूप से दिन की शुरुआत हुई। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और कड़ी होती गई। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। लोग गमछ़ा लेकर ही बाहर निकले। दोपहर बाद धूप-छांव का मौसम बना रहा। इस बीच बनी उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, शाम होते ही मौसम ने करवट बदली और धूल भरी तेज हवा चलने लगी। इससे लोगों को थोड़ा राहत देने का काम किया। इस आंधी से कहीं पर किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि रात को मौसम खराब हो सकता है। गर्मी व तेज हवा का दौर बना रहेगा।
बेल्थरारोड में दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच हुई बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। अपराह्न आसमान घने बादलों से ढक गया और अंधेरा छा गया। तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ठंडी हवा से वातावरण सुहाना हो गया। बारिश से लोगों ने राहत महसूस की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें