फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुप्पी तोड़ो, अब तो मुहं खोलो

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। क्षेत्र के इंटर कॉलेज हरिपुर के परिसर में बुधवार को छात्राओं को सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के तहत महिला हेल्प लाइन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम ने जागरूक करते हुए सुरक्षा के टिप्स दिए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने कहा कि छात्राओं को सजग एवं जागरूक रहना होगा। पढ़ाई के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। एक तो स्कूल आने के समय दूसरी घर के आसपास, तीसरी अपना कोई खास बनकर परेशान व धोखा दे सकता है। इसके लिए सतर्क रहना पड़ेगा। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी गुमराह और धोखा दिया जा रहा है। जिस पर सचेत रहना होगा। बताया कि 1090 महिलाओं के लिए खासकर तैयार किया गया है। इस पर महिला की ओर से शिकायत दर्ज कर संबंधित महिला अधिकारियों को भेजा जाता है और उसकी बात गोपनीय रखी जाती है। कहा कि अगर किसी के साथ किसी प्रकार का कोई लड़का छींटाकशी करता है तो तुरंत 1090 पर डायल करें। अगर संयोग से नेटवर्क के कारण अगर नंबर नहीं मिलता है तो नजदीकी थानाध्यक्ष के नंबर पर फोन करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य कन्हैया उपाध्याय हरिपुरी, राजेश कुमार, सहाबुद्दीन अंसारी, दुखंती राम, हरिशंकर तिवारी, विनय कुमार, रामकृष्ण, अंजलि श्रीवास्तव, श्रीमती बिंदलेश ठाकुर, आभा उपाध्याय के अलावा महिला कांस्टेबल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें