बलिया माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उप्र के जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्णमोहन यादव ने सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन के निर्णय का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की शिक्षक विरोधी नीति के कारण हुए इस निर्णय का माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा विरोध करती है और इसी के परिप्रेक्ष में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार के निर्णय पर कायम है।