फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने के विवाद में मारपीट में किशोरी समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के मुड़ेरा गांव के साईं बस्ती में मंगलवार को हुई मारपीट में एक किशोरी समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रफीक साईं के पुत्र शराब की नशे में अपने घर के सामने किसी को गाली दे रहा था। जिसे सामने रह रहे हवलदार साईं ने विरोध किया। इसके बाद दोनों के मारपीट शुरु हो गई और ईंट पत्थर भी चले। इसमें एक पक्ष के हवलदार साईं (61), जियाउल हक (30), आजाद (26), शबाना (16) व दूसरे पक्ष के रफीक साईं (60), जहीर (22), घुरहू (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें