बलिया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से शुक्रवार को पुलवामा हमले के सैनिकों के शहादत दिवस पर शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला गया। कैडिंल मार्च टाउन डिग्री कॉलेज चौराहा से रेलवे स्टेशन पर पहुंचा जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान संगठन के मंडल अध्यक्ष ओपी राय ने कहा कि जवान शहादत देकर सीमा की सुरक्षा करते हैं उन्हें भी सरकार पुरानी पेंशन नहीं देती है। जिलाध्यक्ष समीर कुमार पांडेय ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अर्धसैनिक बलों को तत्काल पुरानी पेंशन दी जाए। महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पुराने पेंशन अर्धसैनिक बलों के परिजनों का एकमात्र सहारा है। जिससे सरकार द्वारा तुरंत लागू करना चाहिए। कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से पंकज सिंह, विनय राय, राकेश मौर्य, संजय पांडे, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, अंकुर द्विवेदी, गणेश सिंह, बबीता तिवारी, गीता सिंह, सरोज ,आलोक यादव आदि रहे।
उधर, बासडीह में पुलवामा के शहीदों की बरसी पर पूर्व सैनिक शशिकांत सिंह के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर दीप जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कचहरी चौराहे पर एकत्र हुए पूर्व सैनिकों और युवाओं ने भारत माता की जय, पुलवामा के शहीद अमर रहे के नारों के साथ दीप जलाया। इस मौके पर दो मिनट मौन रखकर उनको अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इस अवसर पर रमाशंकर तिवारी, सलिक सिंह, अवध बिहारी, शिवदयाल वर्मा, राजेन्द्र सिंह, प्रतुल कुमार ओझा, मुनजी कुमार, राजू पटेल, अग्निवेश गुप्ता, राहुल सोनी, अमित यादव, मनीष गुप्ता, राकेश प्रजापति आदि रहे। इसके अलावा सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पर गांव के लोगों ने पुष्पांजलि कर शहीदों को नमन किया।