फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 42 घंटे बाद पोखरे में मिला शव, जलकुंभी में फंसा था

विज्ञापन
खेजुरी बाजार स्थित नाथ बाबा पोखरे में डूबने से मृतक महेश राजभर। फाइल फोटो, परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी बाजार स्थित नाथ बाबा पोखरे में डूबे 40 वर्षीय महेश राजभर का शव 42 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे बरामद हुआ। एनडीआरएफ की टीम ने पोखरे के दक्षिण-पश्चिमी किनारे पर जलकुंभी और खरपतवार में फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

एसएचओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि खेजुरी बाजार निवासी अलगू राजभर का पुत्र महेश मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे पोखरे में डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने मंगलवार देर शाम से ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। बुधवार को पूरे दिन तलाश जारी रही।बृहस्पतिवार की सुबह टीम ने पानी में हलचल पैदा कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान किनारे पर जलकुंभी में फंसा शव दिखाई दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें