फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विनोद राजभर के परिवार को सुरक्षा और नौकरी दिलाने का दिया भरोसा

विज्ञापन
सहतवार कस्बा के वार्ड नंबर 14 निवासी विनोद राजभर के मौत की सूचना पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात
विज्ञापन
बांसडीह। नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर 14 में तीन दिन पहले हुए जानलेवा हमले में विनोद राजभर की मौत के बाद बृहस्पतिवार को सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अरविंद राजभर और भारतीय वैश्य चेतना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मृतक की पत्नी संजू राजभर ने रोते हुए घटना की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

अरविंद राजभर ने बताया कि उन्होंने घटना से मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव गृह को अवगत करा दिया है। पुलिस उपाधीक्षक बांसडीह और थानाध्यक्ष सहतवार की मौजूदगी में उन्होंने एसपी बलिया से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार को धमकियां मिल रही हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
अरविंद राजभर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दी। साथ ही मृतक की पत्नी और एक बेटे को आजीविका के लिए नौकरी दिलाने तथा सरकार की ओर से पट्टे पर जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन दिन पहले पांच लोगों ने विनोद राजभर और अर्जुन राजभर पर जानलेवा हमला किया था। इसमें विनोद की मौत हो गई, जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिवार में पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। घर में कोई कमाऊ सदस्य नहीं होने से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इस मौके पर अरविंद गांधी, सुनील सिंह, अजय सिंह, कृष्ण गुप्ता, बंटी गुप्ता, सभासद लक्ष्मण सिंह, दिनेश तुरैहा सहित सुभासपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें