फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर निवासिनी मृतका सलोनी गुप्ता अपने पति मिंटू गुप्ता। फाइल फोटो, - फोटो : doda news
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के नवानगर गांव में छठ पर्व के दिन एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। रविवार को घर में अकेली सलोनी गुप्ता (25) का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर सिपाही पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी विजय गुप्ता की पुत्री सलोनी की शादी चार दिसंबर 2025 को नवानगर निवासी अवनींद्र गुप्ता पुत्र इंदु प्रकाश गुप्ता के साथ हुई थी। अवनींद्र पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हैं। सलोनी दो-तीन दिन पहले ही छठ पर्व मनाने के लिए मिर्जापुर से अपने ससुराल आई थीं। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से वह छठ पूजा में शामिल नहीं हो सकीं।
रविवार को परिवार के अन्य सदस्य छठ पूजा के लिए घाट पर गए थे। इसी दौरान घर में अकेली सलोनी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, मृतका के पिता विजय गुप्ता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए अपनी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। मृतका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर करमौता पावर हाउस तिराहे के पास से पति अवनींद्र गुप्ता, सास किरन देवी और ससुर इंदु प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें