फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

274 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आज से

Mon, 05 Feb 2018 10:40 PM IST
ballia
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए नगर के कुंवर सिंह इंटर काॅलेज में सोमवार को कक्षाओं में डेस्क स्लिप चस्पा करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। मंगलवार से 274 केंद्रों पर शुरू हो रही परीक्षा में जिम्मेदारों को दारोमदार दिया गया है। नकल होने पर उन्हें ही जिम्मेदार माना जाएगा। नकल करते या कराते पकड़े जाने पर कक्ष निरीक्षक की जवाबदेही तय की जाएगी। कक्ष निरीक्षक की संलिप्तता मिली तो मुकदमा दर्ज करते हुए निलंबन के साथ कड़ी कार्रवाई होगी। परीक्षक भी अगर बिना आईडी कार्ड परीक्षा कराते मिले तो उन पर भी रिपार्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन


जिलाधिकरी ने सोमवार को बताया कि उन्होंने बताया कि जनपद में मंगलवार से 274 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर जनपद में कुल 225610 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 127568 व इंटरमीडिएट में 98042 परीक्षार्थी हैं। जिलाधिकारी ने साफ कर दिया है कि बोर्ड परीक्षा पूरी शुचितापूर्वक होगी। बताया कि परीक्षा नियामक बोर्ड के निर्देश के तहत परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी गैर अनधिकृत का प्रवेश नहीं होगा। परीक्षा अवधि में कोचिंग, साइबर कैफे, फोटो स्टेट की दुकानें आदि बंद रहेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कक्षों में सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी।  संबंधित थाना प्रभारी द्वारा उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा में उत्तर पुस्तिकाएं मुख्यालय तक आएंगी।

परीक्षा को लेकर पुलिस प्रबंध भी किये गये हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो आरक्षी और दो होमगार्ड की तैनाती रहेगी। परीक्षा के दौरान किसी ने अराजकता करने की कोशिश की तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। परीक्षा से सम्बन्धित कोई सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 7800920390 है।  जिलाधिकारी सुरेंद्र विक् म ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की कई स्तर से मानीटरिंग होगी। जनपद में चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट, 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 22 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व छह सचल दस्ते लगाए गए हैं। भीमपुरा ः परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के लिए केंद्रों पर लगाए गए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भ्रमण करते दिखे। नगरा एबीएसए यशवंत सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए अध्यापकों की ड्यूटी अनिवार्य है। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें