फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिताब दियारा की टीम ने कप पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। श्री ठकुरी बाबा युवा स्पोर्टिंग क्लब कर्णछपरा के तत्वावधान में चले रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को बिहार राज्य के सारण जिला के परसा की टीम व सिताब दियारा की टीम के बीच खेला गया। जिसमें सिताब दियारा की टीम छह विकेट से कप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला समाजवादी पार्टी के छात्रसभा के अध्यक्ष कुणाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परसा की टीम ने 11.3 ओवर में आलआउट होकर 92 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी सिताब दियारा की टीम ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस प्रकार छह विकेट से जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमाया। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता व उप विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दुर्ग विजय सिंह, डब्लू सिंह, खुरी सिंह, अविनाश सिंह, अनु सिंह, मनीष सिंह आदि उपस्थित रहे। आयोजक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें