फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का पुतला फूंका

Wed, 19 Jul 2017 10:37 PM IST
ballia
विज्ञापन
जिला प्रशासन का पुतला दहन करते एससी कालेज के छात्र। - फोटो : ballia
विज्ञापन
टीडी कालेज के छात्रनेताओं पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को वापस लेने की मंाग को लेकर अलग-अलग छात्र संगठनों ने अपने तरीके से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सतीश चंद्र कालेज, कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने अपने-अपने कालेज पर पुतला दहन किया। वहीं टीडी कालेज के छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर फर्जी मुकदमे को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


सतीशचंद्र कालेज के छात्रनेता रोहित कुमार चौबे तथा आलोक सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने फर्जी मुकदमा दर्ज किए जानेे के विरोध में जिला प्रशासन तथा कालेज प्रशासन का पुतला दहन किया। इस मौके पर छात्रनेता आलोक सिंह ने कहा कि कालेज प्रशासन अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए छात्रनेताओं पर फर्जी मुकदमा में फंसा रहा है।

उधर कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री आशुतोष के नेतृत्व में छात्रों ने जिला प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इसीक्रम में टीडी कालेज के छात्रनेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से मिला।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र नेताओं ने टीडी कालेज के छात्रनेताओं का फर्जी तरीके से मुकदमें में फंसाने की बात बताई। जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। छात्रनेता किशन प्रताप सिंह तथा पूर्व महामंत्री राणा प्रताप यादव दाढ़ी ने कहा कि अपने हक  के लिए छात्र आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें