फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर गायब मिले बीएलओ

Sun, 23 Oct 2016 10:59 PM IST
ballia
विज्ञापन
बूथ का निरीक्षण करते डीएम गोविंद राजू एनएस।
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्कूलों तथा बूथों पर लगाए गए ड्यूटी के सच की जानकारी लेने के लिए जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस रविवार को खुद बूथों का निरीक्षण करने पहूुंचे। उन्होंने 12 से अधिक बूथों का मुआयना किया। इस दौरान बूथों पर बूथ लेबल अधिकारी (बीएलओ) नदारद मिले।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निरीक्षण में माल्देपुर स्थित बूथ कोई भी बूथ लेबिल अधिकारी मौजूद नहीं मिला। यही नहीं सागरपाली बूथ पर भी बीएलओ गायब मिले। लेकिन डीएम के आने की सूचना के बाद बीएलओ अपने बूथ पर हाजिर हो गए। वहां पर बीएलओ के बेहतर कार्य पर डीएम ने पीठ थपथपाई। नसीराबाद तथा वैना बूथ पर निरीक्षण के दौरानएक शिक्षक बीएलओ और एक प्रेरक बीएलओ उपस्थित मिले। नाम बढ़ाने वाले फार्म में रिसीविंग नहीं दिए जाने पर फटकार लगाई।

यहां पर बीएलओ को भी नहीं मालूम था कि रिसीविंग मतदाता बनने का फार्म भरने वाले को दिया जाना है या अपने पास रखना है। बलेजी स्थित बूथ पर बीएलओ गायब मिले। इसके अलावा छह बूथों का निरीक्षण किया। गायब मिले बीएलओ के खिलाफ डीएम ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें