एनएच-31 स्थित सहरसपाली ढाले पर शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग-31 पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम गिरिजा शंकर सिंह एवं शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी विद्या नाथ गुप्ता उर्फ छोटानी (40) प्रतिदिन की भांति सहरसपाली स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी चाय की दूकान खोलने के लिए पैदल जा रहा था। जैसे ही सहरसपाली ढाले के समीप पहुंचा कि बैरिया की ओर से तेजगति से आ रही डीसीएम ने जोर का टक्कर मार दिया। मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर तत्काल एनएच-31 को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम और शहर कोतवाल के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। युवक चाय की दूकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत के बाद पत्नी एवं बच्चों का बुराहाल था।