बलिया। यातायात पुलिस ने चौपहिया वाहनों पर चढ़ाई गई काली फिल्म के विरुद्ध शनिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 55 ई-रिक्शा के खिलाफ चालान किए गए। वहीं, सात गाड़ियों से काली फ़िल्म उतारी गई जबकि दो वाहन सीज किए।
एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में शहर में यातायात प्रभारी गिरिराज सिंह ने चित्तुपांडेय चौराहा, स्टेशन रोड़, रोडवेज तिराहा, कुंवर सिंह चौराहा, महुआ मोड़ पर विशेष अभियान के दौरान चेकिंग की गई। नो पार्किग व बिना लाइसेंस के चलने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ चालान काटा। बिना कागज के दो का चालान किया।
चित्तुपांडेय चौराहे पर काली फ़िल्म चढ़ाई गई गाड़ियों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस ने कई गाड़ियों की तलाशी ली तथा उनसे फ़िल्म उतारी। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने विरोध करने का प्रयास किया। इस दौरान सात वाहनों की काली फ़िल्म उतारी गई। संवाद