फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री लगाने पर भाजपाइयों ने रुकवाया निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगर पंचायत की ओर से थाने के सामने घटिया सामग्री से नाली निर्माण की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना उपजिलाधिकारी रसड़ा और ईओ को दी। काम करा रहे ठेकेदार से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से तीन माह पूर्व थाने के सामने नाली निर्माण के लिए मिट्टी खोद दी गई थी। बारिश के मौसम में नाली निर्माण के लिए आवाज उठते ही नगर पंचायत द्वारा आनन फानन में निर्माण शुरू करा दिया गया। भाजपा आईटी सेल के जिला सह संयोजक जय प्रकाश जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, राजू चौहान आदि मौके पर पहुंच गए। दोयम दर्जे की ईंट, सफेद बालू आदि घटिया सामग्री से नाली निर्माण देख भड़क गए। निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार से नोकझोंक भी हुई। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी रसड़ा व अधिशासी अधिकारी को से फोन पर घटिया निर्माण की जानकारी दी। विरोध के बावजूद भी ठेकेदार काम बंद नहीं करा रहे थे। कार्यकर्ताओं की शिकायत पर ईओ ने शाम को काम तो बन्द करवा दिया लेकिन तब तक काफी हद तक नाली का निर्माण हो चुका था। इससे पहले भी बाजार के घोसी रोड पर नाली निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई ती। ईओ ने ठेकेदार को डांट फटकार लगाने के बाद घटिया सामग्री को बदलवा कर काम शुरू कराया था।अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। इस समय मैं बाहर हूं। वापस लौटने के बाद यदि घटिया निर्माण कार्य होना पाया गया तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें