फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नामित सभासद ने बूट पालिश कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। बांसडीह नगर पंचायत में प्रदेश सरकार द्वारा विकास के लिए भेजे जा रहे धन का अपव्यय तथा नगर पंचायत में कोई विकास न होने को लेकर बुधवार को नगर पंचायत में शासन से नामित सभासद तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने सांकेतिक रूप से बूट पालिश कर अपना विरोध जताया। बताया कि बूट पॉलिश से आए धन को नगर पंचायत के चेयरमैन तथा ईओ को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

श्री ओझा ने नगर पंचायत के वार्ड छह से बूट पालिश अभियान की शुरुआत की। बताया कि नगर पंचायत में प्रदेश सरकार की तरफ से विकास हेतु धन आ रहा है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से कहा जाता है कि सरकार की तरफ से धन नहीं आ रहा है, जिसके कारण नगर पंचायत में विकास पूरी तरह से ठप है, कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। लेकिन नगर पंचायत के चेयरमैन तथा ईओ का निजी विकास तेजी से हो रहा है। आज बूट पालिश कर विरोध जताया गया और बूट पालिश से जो धन एकत्र होगा उसे नगर पंचायत के चेयरमैन तथा ईओ को भेजा जाएगा ताकि उनका विकास हो सके। इस अवसर पर पवन तिवारी, अमित यादव, संटू तुरहा, गोविंद गुप्ता, रजनीश चौरसिया, बृजेश भारती, विशाल तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें