फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बिधायक बोले: सीएम योगी ने संवेदनहीन और स्वेच्छाचारी डीएम अदिति सिंह को मेरे आग्रह पर हटा दिया

Fri, 07 Jan 2022 12:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की डीएम अदिति सिंह के स्थानांतरण पर बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का बयान सामने आया है।  बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा है कि मैंने दो सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि बलिया की जिलाधिकारी स्वेच्छाचारी और संवेदनहीन हैं, गरीबों की बात नहीं सुनतीं। इसलिए इन्हें हटा दिया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उस समय आश्वासन दिया था, जिसे अब पूरा किया गया है। इससे पहले शासन से स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद सुरेंद्र सिंह ने फेसबुक पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने लिखा था कि योगी आदित्यनाथ का अभिवादन कि आपने मेरे आग्रह को स्वीकार कर स्वेच्छाचारी जिलाधिकारी का स्थानांतरण कर दिया।

विज्ञापन

बातचीत में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व डीएम जो मन में आता था, वही करती थीं। जब हमने मुख्यमंत्री से शिकायत की उस समय मेरे साथ जनपद के कई भाजपा विधायक भी थे। विधायक ने अदिति सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

अदिति सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्यकर पद पर भेजा

बलिया की जिलाधिकारी अदिति सिंह का गुरुवार को स्थानांतरण कर उन्हें अपर आयुक्त वाणिज्यकर के पद पर भेजा गया। इसके साथ ही शाहजहांपुर में जिलाधिकारी के रूप में तैनात इंद्र विक्रम सिंह को बलिया का डीएम बनाया गया है। इंद्र विक्रम सिंह 2009 बैच के आईएएस हैं। इससे पहले जिलाधिकारी शामली के पद पर भी रह चुके हैं। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा का भी कार्यभार संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें