फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार पर बीजेपी विधायक ने उठाए सवाल, पूर्वांचल एक्सप्रेस को लेकर कही ये बात

Fri, 01 Nov 2019 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
BJP MLA Surendra singh
विज्ञापन
अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस बार अपनी ही योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में बलिया को शामिल न कर सरकार ने भूल की है और उसे भूल सुधार करना ही होगा।
विज्ञापन


विधायक सिंह ने प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से पूर्वांचल एक्सप्रेस को लेकर दिए प्रेसनोट के संबंध में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार से भूल हुई है और बलिया की उपेक्षा को लेकर वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे। बता दें कि यूपीडा के चेयरमैन अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रेस नोट जारी किया था।

 

प्रेस नोट में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को गाजीपुर तक ही बनाने की बात कही गई है। सुरेन्द्र सिंह ने कहा बलिया की हर सरकार में उपेक्षा हुई है, चाहे वह कोई भी सरकार रही हो। विधायक ने कहा मैं महराज जी (योगी आदित्यनाथ) से बात करूंगा कि बलिया को भी एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाये।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें