फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषादों को आरक्षण के नाम पर बीजेपी कर रही ड्रामा : ओमप्रकाश

Fri, 24 Dec 2021 12:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी पर निषादों को आरक्षण देने को ड्रामा करने व गुमराह करके वोट लेने की कवायद करने का आरोप लगाया है। वह बुधवार शाम को बलिया जिले के रसड़ा में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए ओमप्रकाश ने कहा कि बीजेपी निषादों को आरक्षण देने के लिए झूठा पत्र आरजेआई को लिख रही है। आरजेआई ने सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही हलफनामा दे रखा है कि जब तक विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा से पास होकर कोई प्रस्ताव नहीं आता है तब तक वो किसी जाति को किसी श्रेणी में क्रमबद्ध नहीं कर सकते।

 

ये पत्राचार सिर्फ इसलिए कर रहे हैं कि आचार संहिता लग जाएगी और ये झूठ बोलना शुरू कर देंगे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने गरीब सवर्णों को 72 घंटे के अंदर आरक्षण दे दिया उस तरह अगर आरक्षण दें तो माना जाएगा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बलिया से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करने पर कहा कि कही इनको जगह नहीं मिल रही है। हर जगह इनका विरोध हो रहा है। बीजेपी सपा पर उंगली उठा रही है, जबकि मध्य प्रदेश में इनकी सरकार नोट के बल पर चल रही है वोटों के बल पर नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें