फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रवासी श्रमिकों में वितरित खाद्य सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत भरखरा ,भोजपुर ,अपायल में दूसरे प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूरों को सरकार द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, केतकी सिंह ,उप जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्या, नायब तहसीलदार अंजू यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर जो वैश्विक महामारी के चलते अपना का काम छोड़ कर अपने गांव आए हैं ,उन लोगों को खाने पीने की कोई समस्या ना हो इसलिए सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को एक महीने का भोजन सामग्री वितरित करने का लक्ष्य रखा है। भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के किसी भी व्यक्ति को खाने पीने की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए जब तक उसको काम नहीं मिल जाता तब तक उसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कानूनगो विश्राम यादव, बेरुआरबारी मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेश सिंह ,कमलेश सिंह, महेंद्र सिंह, मनोज यादव, धनजी सिंह , राकेश गुप्ता, मनीष सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें