फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : भाजपा की प्रमुख प्रत्याशी ने मंत्री और सांसद पर मढ़े चुनाव हारने के आरोप

Tue, 13 Jul 2021 11:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया जिले के सीयर ब्लॉक से ब्लाक प्रमुख का चुनाव हार चुकी भाजपा प्रत्याशी अर्चना सिंह ने मंगलवार को हार के लिए अपनी ही पार्टी के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें सीयर ब्लाक से प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद भी भाजपा के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी का साथ दिया। 

विज्ञापन


स्थानीय विधायक संजय यादव भी विरोधी प्रत्याशी के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने पार्टी संगठन से हार के जिम्मेदार पार्टी के नेताओं पर करवाई की मांग की। यह भी कहा कि चुनाव में प्रशासन ने भी विपक्षी प्रत्याशी का ही साथ दिया। चुनाव में उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान उनके पति आनंद सिंह कहां की उक्त नेताओं ने अपनी पूरी प्रतिष्ठा प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को जिताने में लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें