फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का सिस्टम फेल

विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र के लिए के लिए काउंटर पर खड़े लोग।संवाद
विज्ञापन
बलिया। सरकार के नियमों का जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों पर असर दिखाई नहीं पड़ रहा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काई एक तो 4 महीने से नगर पालिका और तहसील का चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

पीड़ितों की समस्या घटने के बजाय बढ़ती जा रही है। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र हर जगह सरकार ने अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना कोई काम नहीं होगा। ऐसे में बनाने की जटिलता लोगों को परेशान कर रही है। इसको लेकर लोग नगर पालिका व तहसील का चक्कर लगातार काट रहे हैं। प्रतिदिन लोग आते है और संबंधित कर्मचारी के टेबल तक जाते है, उनके न मिलने पर निराश होकर लौट जा रहे हैं। अगर कर्मचारी मिल भी गए तो अधिकारी का हस्ताक्षर न होने की बात कहकर टाल देते हैं। संबंधित बाबू से कब मुलाकात होगी यह कोई बताने वाला नहीं है। एसआईआर के नाम पर कभी व्यस्तता बताकर चले जाते हैं। पीड़ितों का आरोप है कि 15 दिनों तक कर्मचारी अपनी टेबल पर नहीं बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें