फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शहर को जाम से मुक्त करने के लिए 8 बार बनाया प्लान, हर बार फेल

विज्ञापन
नगर के ओक्डनेगंज चौराहा से विशुनीपुर वाले वन-वे मार्ग पर रोक के बावजूद गुजरता ईरिक्शा।संवाद
विज्ञापन
बलिया। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात विभाग ने एक वर्ष में आठ बार प्लान बना कर ट्रायल किया, लेकिन सभी फेल हो गए। वाहनों चालकों की मनमानी व पीआरडी की लापरवाही के कारण प्लान का कड़ाई से पालन नहीं हो पा रहा है। सड़क पर वाहनों की भीड़ बढ़ने से जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यातायात को सुगम को लेकर शहर के प्रमुख चौराहा व तिराहे पर वन-वे व्यवस्था लागू दो माह पूर्व ट्रायल के लिए लागू की गई। इस क्रम में चित्तूपांडेय चौराहा, कासीम बाजार-पानी टंकी मार्ग, हनुमानमंदिर, आर्य समाज रोड सहित चार स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने वन-वे के लिए बैरियर लगाया है। चित्तूपांडेय चौराहा पर विशुनीपुर की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन चित्तूपाडंये होकर अपने गंतव्य को रवाना होगी।
वहीं, चित्तूपांडेय चौराहा वाले वाहन बैरियर से होकर विशुनीपुर या सब्जी मंडी की तरफ नहीं जाएगें। हनुमानगढ़ी मंदिर के पास लगे बैरिया पर कार या तीन पहिया वाहन चौक की तरफ नहीं जाएगे। सभी बैरियर पर दो से चार पीआरडी के जवान तैनात है। लेकिन बैरियर पर डयूटी में तैनात पीआरडी की लापरवाही के कारण वन-वे व्यवस्था सख्ती से लागू नहीं हो पा रही है। वाहन चालक जबरदस्ती नियम को दर किनार कर प्रतिबंधित क्षेत्र में घूस जाते हैं और वह वर्दी पहन कर मूकदर्शक बने रहते हैं। पीआरडी जवानों व वाहन चालकों की मनबढई से प्लान सफल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत यातायात निरीक्षक अनवर अली ने कहा कि वन-वे व्यवस्था को कड़ाई से पालन कराने के लिए पीआरडी को सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें