फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मानदेय जून माह में नहीं बनेगा एमडीएम

Fri, 27 May 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
एमडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप्र रसोईया कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को चंद्रशेखर उद्यान में हुई। जिसमें रसोईयों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही चेताया गया कि जबतक मानदेय नहीं दिया जाएगा तबतक जून का मध्याह्न भोजन नहीं बनेगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि बीना मानदेय के जून माह में रसोइयों से काम लेना उनका उत्पीड़न करना है।

कहा कि जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि शिक्षक व प्रधानाध्यापक मिड-डे-मील से पीछा छुड़ा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग मध्याह्न भोजन का बोझ रसोइयों पर डालकर अपना पिंड छुड़ा रहा है। कहा कि यदि रसोइयों का 12 माह का मानदेय नहीं दिया गया तो रसोइया कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगी।

उन्होंने जनपद की रसोइयों से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर सुंदरी, मीरा, संजू, मंजू, उषा सिंह,  रिंकी, मनी सिंह, मुन्नी, अनिता, रानी, सीता, बबीता, गीता, भागीरथी, माया, रामाश्रय, राधिका, पुष्पा, भागमनी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें