फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: टैंकर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन मार्ग स्थित कृषि मंडी के समीप मंगलवार की रात टैंकर के धक्के से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दो युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद टैंकर समेत चालक भाग निकला। मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गोंठा बारी ग्राम निवासी कृष्णा (25), पवन (20) और उभांव थाना क्षेत्र के अवायां ग्राम निवासी अर्जुन (19) रात में बाइक पर सवार हो मधुबन मार्ग होकर मऊ की ओर जा रहे थे।
कृषि मंडी के पास सड़क से गुजरते समय सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। टैंकर के धक्के से तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद पवन व अर्जुन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार पवन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के घर सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। युवक पवन कुमार की पारिवारिक हालात खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें