फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहे 2870 बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। सभी बूथों पर सामग्रियों से संबंधित बैग तैयार करने का काम अब अंतिम दौर में है। कुल 2870 बैग तैयार किए जा रहे हैं। 2606 बैग बूथों के लिए रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए और शेष बैग सुरक्षित पोलिंग पार्टियों के लिए होंगे।
विज्ञापन

जिले में एक जून को मतदान होना है। कुल 2606 बूथों पर मतदान को लेकर तैयारी चल रही है। मतदान टीम के पीठासीन अधिकारी को 35 सामग्रियों वाला एक बैग उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें कई तरह की सामग्रियां रहेंगी जिसमें स्टेशनरी व अन्य प्रपत्र हैं जो मतदान के दिन बूथों पर प्रयोग किया जाएगा।
प्रभारी अधिकारी एसओसी चकबंदी सचिंद्र कुमार सिंह की देखरेख में कुल 45 कर्मचारी सामानों को बैग में रखने का काम कर रहे हैं। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि कुल 2870 थैले तैयार किए जाएंगे। 2606 बैग बूथों के लिए रवाना होने वाले पोलिंग पार्टियों के लिए और शेष बैग सुरक्षित पोलिंग पार्टियों के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें