फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, धक्का मारने के बाद वाहन लेकर चालक फरार; मचा कोहराम

Sun, 12 Jan 2025 05:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : नगरा मार्ग स्थित राघोपुर में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे को अस्पताल भेजा गया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के नगरा मार्ग स्थित राघोपुर के समीप अज्ञात वाहन की धक्के से बाइक सवार चाचा–भतीजा की मौत हो गई। जनपद गाजीपुर के थाना बरेसर के दरियापुर निवासी रितेश गोड़ (20) पुत्र सुधन गोड़ अपने भतीजे दिलीप गोड़ (16) पुत्र रघुराज के साथ बाइक से अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। 

विज्ञापन


राघोपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया और भाग निकला। इससे चाचा- भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें