चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर चट्टी के समीप तूर्तीपार नहर में 35 वर्षीय अज्ञात युवक के शव मिला। सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम पहंुची। युवक का पूरा चेहरा बिगड़ा हुआ था। इसलिए पहचान नहीं हो सकी।
इंदरपुर चट्टी के समीप नहर में 35 वर्षीय युवक का शव दिखने पर गांव के लोगों ने शुरू मचाया। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस तथा ताखा चौकी प्रभारी संतोष यादव ने पानी से शव को निकालवाया। शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक का चेहरा बुरी तरह कूचा गया था। इसलिए चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। संवाद
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ