फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दूधियों से लिया सैंपल

Sat, 29 Jul 2017 10:50 PM IST
ballia
विज्ञापन
मक्खन का सैंपल जांच के लिए ले जाती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : ballia
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाइक सवार दूधियों को रोक कर दूध का सैंपल लिया। जबकि एक कटरे में छापेमारी कर मक्खन निकाल रहे एक व्यक्ति के यहां से भी मक्खन का नमूने जुटाए। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से दूधियों में हड़कंप मचा रहा। टीम में शामिल अधिकारियों ने दूधियों को चेतावनी दी कि यदि दूध में मिलावट पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगीे।
विज्ञापन


शनिवार को क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने एक कटरे में खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने पुलिस बल के साथ मक्खन निकाले जाने के दौरान छापेमारी की, जहां से सैंपल लेने के साथ कार्य में लगे लोगों का डीटेल भी लिया। यही नहीं टीम ने रास्ते से बाइक सवार दूधियाओं को भी रोककर सैंपल लिया। साथ नाम पता भी नोट किया। इस दौरान दूसरी सड़कों पर से गुजर रहे दूधियाओं में हड़कंप मच गया। विभाग की गाड़ी और चेकिंग होती देख दूधिए खेत खलिहान के रास्ते भागते नजर आए।  

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि दूध एवं मक्खन का सैंपल ले लिया गया है। जिसे खाद्य विश्लेषक लखनऊ को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच आने पर दूध में पानी एवं मक्खन में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, विपीन कुमार गिरी, संतोष कुमार, नरेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें