फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई समिितयों ने दिया समर्थन

Sat, 29 Jul 2017 10:41 PM IST
ballia
विज्ञापन
धरना सभा को संबोधित करती महिला शिक्षामित्र मधु सिंह। - फोटो : ballia
विज्ञापन
शिक्षामित्रों का आंदोलन व्यापक रूप लेता जा रहा है। शिक्षामित्र संघर्ष समिति के बैनर तले बीएसए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों को 54 विभागों के प्रतिनिधियों के अलावा कर्मचारी, शिक्षक श्रमिक समन्वय समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने भी समर्थन दिया है। इससे इतर प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पहले से ही शिक्षामित्रों के साथ खड़ा है। प्राशिसं के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने 31 जुलाई को रसड़ा व बिल्थरारोड तहसील के स्कूलों को बंद करने का एलान किया है।
विज्ञापन


शनिवार को धरने में पहुंचे बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। इस मामले में प्रदेश के मुखिया को त्वरित निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि इंसान से बढ़कर संविधान नहीं होता। संविधान मानव रक्षा के लिए है। उससे लोगों की भलाई होती है। कहा कि वह विधायक से पहले शिक्षक हैं और शिक्षकों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही कुछ विधायकों के साथ सीएम से मिलकर इस प्रकरण को हर सम्भव न्यायोचित निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे।
 शिक्षक-कर्मचारी नेता बलवंत सिंह ने कहा कि हमारा संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। शिक्षामित्रों की नौकरी हर हाल में बचेगी, नहीं तो जिले के सभी विभागों में एक साथ ताले लटका दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कहा कि कर्मचारियों से टकराने वाली सरकार को किसी भी कीमत पर सत्ता में नहीं रहने दिया जाएगा। शिक्षक नेता सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों का जीवन संघर्ष का होता है, इससे घबराना नहीं चाहिए। प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों को धमकी न दे, अन्यथा जिले के प्राथमिक विद्यालयों के ताले नहीं खुलेंगे। उन्होंने बिल्थरारोड व रसड़ा तहसील के शिक्षकों से सोमवार को सभी विद्यालयों को बंद कर शिक्षामित्रों के धरना में शामिल होने की बात कही।

कर्मचारी नेता अजय सिंह ने कहा कि संघर्षों के बदौलत ही कर्मचारी अपनी हर लड़ाई जीतने के काम किए हैं। शिक्षामित्रों की नौकरी हर हाल में बहाल होगी। सभा को कर्मचारी नेता चन्द्रशेखर यादव, प्राशिसं के अवधेश सिंह, राधेश्याम सिंह, सरल यादव, काशीनाथ यादव, पंकज सिंह, जितेन्द्र राय, राजेश अंचल, रणजीत सिंह, शशिभूषण दूबे, दिनेश सिंह, छठ्ठू, मधु सिंह, नीतू उपाध्याय, ओमप्रकाश यादव, डॉ. राजेश पांडेय इत्यादि ने सम्बोधित किया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें