नगरा/विशुनपुरा। नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर रविवार की सुबह कोहरे के कारण ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
उभांव थाना क्षेत्र के फत्तापुर (बिगह) निवासी अच्छेलाल राजभर (28)रविवार की सुबह घर से नगरा आ रहा था। अभी नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर गौवापार गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे युवक सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के पिता जयराम राजभर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।