फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। बलिया मार्ग स्थित देवस्थली विद्यापीठ गेट के सामने सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार धर्मेंद्र चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी मनीष चौहान (28) घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौथीबांध गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान (30) अपने रिश्तेदार मनीष चौहान (28) के साथ बाइक से बलिया की तरफ से रसड़ा आ रहे थे। दोपहर लगभग तीन बजे जैसे ही वे देवस्थली विद्यापीठ गेट के पास पहुंचे। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। धर्मेंद्र चौहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे मनीष चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनीष को तुरंत रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए पिकअप चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।

नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार भाई-बहन घायल

रसड़ा। नगरा मार्ग स्थित स्कूल के समीप सोमवार को नीलगाय से टकराकर बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के नागपुर ग्रामवासी अंशु शर्मा (28) पुत्र सुनील शर्मा अपनी बहन प्रज्ञा शर्मा (25) को लेकर बाइक से अपने रिश्तेदारी मालीपुर जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक के सामने एक नीलगाय आ गई। नीलगाय से टकराकर दोनों भाई बहन बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरे। गंभीर रूप घायल दोनों भाई-बहन को रसड़ा अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें