फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के समीप मंगलवार की सुबह डीसीएम की टक्कर से जहां बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं महिला के पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक लक्ष्मणपुर चट्टी पर डीसीएम खड़ा कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फेफना थाना के डुमरी गांव निवासी सुमेर भारती (28) अपने पिता रामानंद राम (60) और मां सुदामी देवी (55) को बाइक से नरही थाना के बघौना गांव स्थित रिश्तेदारी से लेकर लौट रहा था। इस बीच जोरों की बारिश होने लगी तो बचने के लिए सुमेर ने एक पेड़ की आड़ ले ली। बारिश थमने पर माता-पिता को चलने के लिए कहा। सुमेर अभी माता-पिता को बाइक पर बैठा ही रहा था कि बलिया की ओर जा रही डीसीएम ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सुदामी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमेर को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रामानंद को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, यहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें