फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। मऊ मार्ग स्थित महाराजपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को स्पीड ब्रेकर का झटका लगने से तेज रफ्तार बाइक सवार तीन किशोर अनियंत्रित होकर गिर गए। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अजीजपुर खड़सरा निवासी दीपक कुमार (16) पुत्र अनिल कुमार अपनी बाइक पर दो साथियों लहुराडीह पाली निवासी संदीप चौहान (16) पुत्र पारस चौहान व गोली चौहान (16) पुत्र रविंद्र चौहान को बाइक पर बैठा कर रसड़ा आ रहा था।
महाराजपुर पेट्रोल पंप के समीप लगे स्पीड ब्रेकर से ठोकर लगते ही तीनों बाइक सवार युवक हवा में उड़ कर कुछ दूर जा गिरे, जिससे दीपक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल नागेश उपाध्याय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें