फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बैक करते समय बाइक से हुई टक्कर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार बैक करते समय बाइक से हुई टक्कर, गंभीर
विज्ञापन

सिकन्दरपुर। बेल्थरारोड मार्ग पर वंशीबाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल गया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

नगरा थानांतर्गत चांदपुर गांव निवासी ऋषिदेव प्रसाद व परमहंस यादव बाइक से किसी कार्यवश थाना क्षेत्र के मालदह चट्टी पर आए थे। वंशीबाजार स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। जैसे ही पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि पहले से खड़ी कार को चालक बैक करने लगा। बाइक सवार ऋषिदेव उसकी चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार पर बैठे परमहंस यादव बाल-बाल बच गए। दुर्घटना होते ही चालक कार छोड़ कर भाग गया। लोगों ने घायल ऋषिदेव को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें