फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र की ट्राली जली

Fri, 15 Apr 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र की ट्राली शुक्रवार की सुबह अचानक जलने लगी जिससे विद्युत उपकेंद्र परिसर में अफरातफरी मच गई। काफी देर बाद आग पर किसी प्रकार काबू पाया गया। इसकी वजह से कस्बा सहित लगभग 75 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन


ट्राली फूंकने से पानी आपूर्ति भी ठप हो गई है। बिजली से चलने वाले उद्योग धंधे भी बंद हो गए। खबर लिखे जाने तक मरम्मत का कार्य चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति इनकमिंग होते ही ट्राली ब्लास्ट होकर धू-धू कर जलने लगी।

जिससे उपकेंद्र परिसर में आग और धुआं दोनों उठने से अफरातफरी मच गई। दमकल की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। काफी देर बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


उधर ट्राली जलने से नगर सहित पकवाइनार, पइतीपाली, चंद्रवार, पचवार, महतवार, परासिया, मोहम्मदपुर, सरदासपुर, नीबू कबीरपुर, नगहर, तिवारीपुर, छितनारा, रामपुर, डेहरी, मोतीरा, लखुआ, जमानिया, प्रधानपुर, सुल्तानपुर, कमतैला, अठिलापुरा, नसरतपुर, मंदा, अमहर, रौरा चवर, अचेड़ा आदि गांवों की बिजली गुल हो गई। नगर में पानी आपूर्ति ठप होने से पूरे दिन लोग पानी के लिए परेशान दिखे। गर्मी से लोग हांफते नजर आए।

इस संबंध में अवर अभियंता सीताराम बिंद का कहना है कि शाम तक ट्राली ठीक हो सकती है। जबकि एसडीओ मनिका पटेल न तो मौके पर पहुंच जायजा लिया और नहीं फोन से और तो और उनका मोबाइल भी स्वीच आफ बता रहा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें